इटारसी। क्रिसमस पर्व को लेकर हिन्दू महाशक्ति संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने स्कूलों में हिंदू बच्चों को सांता क्लॉज बनाने और उनसे जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के विरोध में एसडीएम और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
धार्मिक भावनाओं का हवाला और चेतावनी
संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीतेंद्र राजवंशी ने प्रशासन को स्पष्ट किया कि 25 दिसंबर को स्कूलों में हिंदू बच्चों को सांता क्लॉज की ड्रेस पहनाकर कार्यक्रम न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल के कृत्य से हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताएं आहत हुईं, तो संघ न केवल विरोध करेगा बल्कि उस स्कूल की मान्यता रद्द कराने हेतु कानूनी कार्यवाही और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
संघ ने साफ किया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संभागीय मंत्री सतीश कुचबंदिया, जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, उपाध्यक्ष वीर मालवीय, चैन सिंह खरे, प्रदीप वंशकार, दिलीप, ऋतिक बलिया, अभय खड़ोतिया, प्रदीप दशोरे और सोनू सराठे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









