इटारसी। संघ शताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत नगर की माधव बस्ती में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नर्मदापुरम विभाग प्रचार प्रमुख संतोष नौरिया ने हिंदुत्व की व्यापकता पर प्रकाश डाला।
श्री नौरिया ने कहा कि हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं, बल्कि एक गहन सांस्कृतिक चेतना और जीवनशैली है, जो हजारों वर्षों से समाज का मार्गदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस ने पंच परिवर्तन के सिद्धांतों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि कथा वाचक उदित दुबे उपस्थित रहे। आयोजन का नेतृत्व नगर संयोजक डॉ. पंकज पहाडिय़ा और सह-संयोजक मेघा बैरा ने किया। भारत माता के पूजन और आरती के पश्चात सभी उपस्थित समाजजनों ने सहभोज में भाग लिया, जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सहभागिता की।









