इटारसी। महाराष्ट्र में 20 दिसंबर से आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित गुरु गोविंद सिंह जी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए इटारसी की 20 सदस्यीय टीम आज रवाना हुई।
टीम की रवानगी के अवसर पर खेल जगत के प्रमुख व्यक्तियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। हॉकी नर्मदापुरम के सचिव साजिद मलिक, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी और टीम के कोच कन्हैया गुरयानी ने खिलाडिय़ों को जीत की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस दौरान राजेश पंडित, आशीष शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।
इटारसी की यह टीम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी पेश करेगी। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरी टीम को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और विजय के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।









