इटारसी। रेल प्रशासन ने आगामी होली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य 02-02 फेरे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी और जबलपुर समेत कुल 16 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से दानापुर
यह स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 02 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नर्मदापुरम 15:25 बजे, इटारसी 15:55 बजे, पिपरिया 17:10 बजे, जबलपुर 19:30 बजे, दानापुर अगले दिन सुबह 08:45 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति
वापसी में यह ट्रेन 28 फरवरी और 03 मार्च को दानापुर से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। जबलपुर अगले दिन तड़के 03:50 बजे, इटारसी सुबह 07:10 बजे, नर्मदापुरम सुबह 07:48 बजे, रानी कमलापति सुबह 08:55 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना और बुकिंग
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेल यात्री इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट या किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र से बुकिंग करा सकते हैं।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।




