इटारसी। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं का सम्मान आज किया। उनको शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
छात्राएं दीपिका तुलाराम लोधी, सरस्वती ग्रामोदय उमावि पलिया पिपरिया, साक्षी कुशवाह पिता भगवानदास मास्टर माइंड उमावि पिपरिया और सोनाक्षी चौबे पिता अशोक कुमार केम्पियन उमावि नर्मदापुरम को कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।
छात्राओं को दिया मार्गदर्शन
इस दौरान छात्राओं ने कलेक्टर से सवाल भी किये और जवाब भी मिला। साक्षी ने कलेक्टर से सिविल सर्विस की तैयारी संबंधी सवाल किये और उनसे स्वयं के अध्ययन के विषय में जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने सीधे तैयारी की है, तैयारी के लिए ऑनलाइन अध्ययन के लिए सामग्री उपलब्ध है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय प्रसाद सिंह बिसेन, जिला परियोजना समन्वयक राजेश जायसवाल, प्राचार्य डीएन व्यास, आरबी चौधरी, संजीव कुमार पटेल, आशुतोष भार्गव, राकेश धनगढ़ एवं स्कूल स्टॉफ व अभिभावक मौजूद थे।









