इटारसी। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती शशि शुक्ला भोपाल आधिकारिक क्लब यात्रा पर इटारसी में पहुंची। यहां प्लेटिनम रिसोर्ट में उनका सम्मान किया तथा क्लब मीटिंग में 6 माह में किए 24 प्रोजेक्टों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
दूसरी बार इनरव्हील अध्यक्ष चुनी गई श्रीमती सविता आर साहू ने विभिन्न समाजसेवी संस्था एवं व्यक्तियों का सम्मान शशि शुक्ला के हाथों कराया। इस अवसर पर ब्लड ग्रुप की बुकलेट का प्रकाशन भी किया गया। मंच पर मधु शरण (पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन) रोटरी अध्यक्ष रितेश शर्मा, सचिव निपुण गोठी, रीता बवेजा आईएसओ भोपाल, सीनियर क्लब मेंबर कावेरी अग्रवाल एवं गीता अग्रवाल मौजूद रहीं।
अध्यक्ष सविता आर साहू ने स्वागत उद्बबोधन में मेडिकल कैंपों पर फोकस करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। सचिव मीना अग्रवाल ने सचवीय प्रतिवेदन दिया। कुसुम तिवारी, श्रुति अग्रवाल, मीना मूरावला, संध्या सोनी ने पदेन जानकारी दी। नीलम खंडेलवाल, कुसुम दर्डा, शीतल अरोरा, शोभा अग्रवाल, सुनीता चौरे, शोभा राजपूत, रेनू सोखी, रत्ना अग्रवाल, रेखा सोनी, अनुपमा अग्रवाल ने सक्रिय योगदान दिया। मनीषा साहू ने गवर्नर के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वागत गीत सावित्री अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। संचालन आरती विजय राठी एवं आभार श्रुति अग्रवाल ने व्यक्त किया।
इनको किया सम्मानित
दिव्यांग राखी एवं मुन्नी बाई यादव आत्मनिर्भर महिला, सिंधु सेवा समिति 10 वर्षों से सतत एंबुलेंस सेवा, सेवासदन डॉ. सत्यवीर नेत्र शिविर, द्वारका प्रसाद मालवीय मृतकों का अंतिम संस्कार, हरिओम संस्था लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार, अभिजीत यादव सर्पमित्र, डॉ. सोनाली राठी प्लास्टिक मुक्त भारत ऑन लाइन प्रतियोगिता, अलका अमन अग्रवाल एप्पल ट्री स्कूल बाल दिवस, नमिता रीतेश शर्मा ग्रीन पॉइंट स्कूल हिंदी दिवस, गुंजन जैन रेनबो स्कूल बाल दिवस, द ह्यूमैनिटी क्लब समाज सेवा लाइफलाइन ब्लड बैंक, रीना रुपेश गौर घरेलू हिंसा परामर्श दात्री, सुमन विजय साहू पर्यावरण मित्र, रेनू दीक्षित टैगोर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेला तथा महेश साहू और सीपी पटेल मेडिकल कैंप।







