नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा एनएमवी कालेज के पास स्थित ओवर ब्रिज तिराहे का जीर्णोद्वार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वहां पर बाहर से आए लोगों ने खाली स्थान और चौड़ी सड़क देख अपने टप रखे लिए थे तथा कचरा फैंक रहे थे।
आज उन्हें वहां से हटाया गया। साथ ही दोबारा टप रखे मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण दल सहप्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर सड़क मार्ग अवरूद्ध कर व्यवसाय कर रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
आज एनएमवी कालेज के पास स्थित ओवर ब्रिज तिराहा से ठपों को हटाया गया। साथ ही उन्हें समझाइश दी गई कि दोबारा यहां टप या ठेले खड़े किए तो सामग्री की जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। समस्त सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता एवं सड़क मार्ग पर ठेले लगाकर यातायात अवरूद्ध करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।









