- – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अगुवाई में टीम ने की छापामार कार्रवाई
- – मौके से राजस्व विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन करते पोकलेन मशीन जब्त की है
इटारसी। केसला ब्लॉक में पिछले कई दिनों से अवैध उत्खनन चल रहा था। एसडीएम की अगुवाई में बीती देर रात तहसीदार केसला व राजस्व अमले ने छापामार कार्रवाई की और मुरम की अवैध खुदाई करते हुए पाया। बताते हैं कि इस दौरान अवैध उत्खनन करने वाले तो भाग गये, लेकिन अमले ने पोकलेन मशीन को जब्त किया है।
हालांकि प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसकी जमीन से अवैध उत्खनन हो रहा था, कौन करा रहा था। अलबत्ता केसला में चर्चा आम है कि कोई यादव का इसमें हाथ है, जो स्वयं की जमीन के अलावा भी सरकारी जमीन पर मुरम का अवैध उत्खनन करा रहा था और रेलवे का काम कर रहे किसी ठेकेदार को सप्लाई की जा रही थी। मामले में तफ्तीश जारी है, मामले में हम भी जल्द खुलासा करने की कोशिश करेंगे कि आखिर यह किसका खेल चल रहा था।

बीती रात राजस्व टीम ने ग्राम ताकू केसला के मेढा के पास ग्राम ताकू की राजस्व सीमा में वगैर अनुमति अवैध उत्खनन करते पाया। रात्रि में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इटारसी टी प्रतीक राव एवं अपर तहसीलदार केसला ने अवैध उत्खनन करते हुए पोकलेन मशीन जब्त की है। पोकलेन मशीन को थाना पथरोटा की अभिरक्षा में सौंपा गया है। उक्त कार्रवाई का प्रकरण खनिज निरीक्षक खनिज विभाग नर्मदा पुरम द्वारा तैयार किया जा रहा है।









