अतिक्रमण दल के साथ पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग
नर्मदापुरम। नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगरपालिका की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नगरपालिका के अतिक्रमण दल के साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर के एसएनजी स्कूल से लेकर एसपी आफिस तिराहा तक सड़क के दोनों ओर लगे फल एवं सब्जी के ठेलों के साथ ही अवैध रूप से रखे टपों को हटाया गया है।
नगरपालिका द्वारा यह कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एसएनजी स्कूल से लेकर एसपी आफिस तिराहा तक 50 फल सब्जी ठेले और सड़क के दोनों ओर रखे टपों को हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व शाखा के सुनील अवस्थी द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई साथ ही उन्हें समझाइश दी गई।









