नवरात्र में विराजी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

इटारसी। नवरात्र (Navratra) पर 9 दिन की सेवा-पूजा-अर्चना के बाद आज दशहरे के दिन से देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन (Visarjan) प्रारंभ हो गया है। शहर के पश्चिमी तरफ ग्राम मेहरागांव की सीमा से लगी पहाड़ी नदी के किनारे विसर्जन कुंड बनाया गया है। इसमें नर्मदा जल (Narmada Jal) डालकर इस कुंड के जल को पवित्र किया है।
आज से इस विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन भी प्रारंभ हो गया है। विसर्जन स्थल पर नगर पालिका ने सफाई, प्रकाश व्यवस्था की है तो नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी भी विसर्जन स्थल पर लगी है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन कुंड के पास पुलिस के जवान भी तैनात किये गये हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी विसर्जन स्थल पर जाकर निरीक्षण कर आये हैं।