इटारसी। गांधी मैदान में चाणक्य कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक आवश्यक बैठक 7 दिसंबर को दोपहर 1 बजे परशुराम भवन में होगी। यह टूर्नामेंट 28 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।
चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव समिति, नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक और टूर्नामेंट प्रभारी राकेश दुबे ने संयुक्त रूप से यह सूचना जारी की है। सभी टीमों के कप्तानों को सूचित किया है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में उनका उपस्थित रहना अनिवार्य है। आयोजन समिति ने सभी कप्तानों से अनुरोध किया है कि वे आयोजन संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालकर बैठक में अवश्य शामिल हों।









