इटारसी। अहिल्यानगर वार्ड 23 का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में किया गया। अध्यक्षता पूर्व डाइट प्राचार्य सुश्री सीपी ठाकुर ने की। इतनी शक्ति हमें देना दाता के प्रेरक गीत के सामूहिक गायन से बैठक आरंभ हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे के गले मिलकर एवं मिष्ठान खिलाकर दीपावली पर्व की बधाई दी।
मिलन समारोह में विचार विमर्श के दौरान सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक के चार माहों से बंद पड़े एटीएम केंद्रों को खुलवाने, सन् 2014 में इटारसी में रेडियो एफएम केंद्र की घोषणा होने के उपरांत उसकी स्थापना न होने, एसडीओपी कार्यालय के नहीं हटने से न्यास कॉलोनी के नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधाओं, रेल्वे स्टेशन के गेट सामने पीपल का वृक्ष लगा होने से बन रही अतिक्रमण की समस्या, कस्तूरबा कन्या शाला के ध्वस्त कक्ष का दुरुपयोग रोकने, मोहल्ले में कुत्तों के आतंक के होने आदि अन्य समस्याएं गिनाई।
सर्व सहमति से निर्णय हुआ कि इन जीवंत समस्याओं के समाधान के लिए विधायक कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। मिलन समारोह में सर्व सहमति से समिति का प्रवक्ता सुनील दुबे को बनाए गया। सीपी ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति के क्रियाकलापों की सराहना की एवं वार्ड में महिला जागृति अभियान चलाने की बात रखी।
संचालन राजकुमार दुबे ने एवं आभार सुनील दुबे ने जताया। बैठक नवनीत कोहली, राकेश जाधव, देवेन्द्र पटेल, राजकुमार दुबे, संतोष शर्मा, हैप्पी शर्मा, केपी सैनी, मुकेश दुबे, अशोक भाट, विजय दुबे, डीएस बाजपेई, जीपी दीक्षित, प्रकाश ताम्रकार, लीलाधर यादव, हैप्पी शर्मा आदि रहे।








