इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में राष्ट्रगान जन गण मन के समूह गान से आरंभ हुई। बैठक में दंत चिकित्सक डॉ केसी साहू ने मंच की सदस्यता ग्रहण की जिस पर मंच सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक के आरंभ में माह में जन्म दिन वाले सदस्यों सूरत सिंह सोलंकी, सुशील कुमार शर्मा, नरेंद्र पढारिया, घनश्याम दास मित्तल, सुषमा परमहंस, डॉ केसी साहू के जन्म दिवसों का कार्यक्रम मना कर, उपहार सामग्री भेंट की गई। मंच के सदस्य मोहन भाई पटेल को जीवन के 75 वर्ष पूर्ण करने पर जन्म अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मंच अध्यक्ष डॉ सीरिया ने इटारसी संदर्भ स्मारिका में प्रकाशित मंच के आलेख का वाचन किया, सदस्यों ने करतल ध्वनि से हर्ष जताया।
मंच सदस्य मदन सिंग राजपूत एवं सदस्य परिजन नीता वर्मा के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मंच सचिव विजय कुमार मंडलोई, अशोक सक्सेना, डॉ केएस उप्पल, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ एके शुक्ला, डॉ केसी साहू, सुरेंद्र सिंह तोमर, एनआर अग्रवाल, गोविंद प्रसाद दीक्षित, शिवनारायण बुधोलिया, सुशील शर्मा, नरेंद्र पढारिया, सुधीर गोठी, सुषमा परमहंस, अरुण कुमार मेहतो, मोहन भाई पटेल, घनश्याम दास मित्तल, सूरत सिंग सोलंकी, तुकाराम चौलकर, अरुण महालहा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।








