- इंफ्रास्ट्रक्चर में एमपी देश में अव्वल : मंत्री राकेश सिंह
- विधायक की मांग पर बाउंड्रीवॉल के लिए 30 लाख स्वीकृत
इटारसी। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने आज इटारसी में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नवीन विश्रामगृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की धारा प्रवाहित हो रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में मध्य प्रदेश आज देश में अव्वल है।
लोकार्पण समारोह और मुख्य घोषणाएं
लोकार्पण समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक की मांग पर बड़ी घोषणा
मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की मांग पर नवीन विश्रामगृह की बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए मौके पर ही 30 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
नर्मदापुरम में चल रहे विकास कार्य
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जिले में वर्तमान में 1200 से 1300 करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों में से 400 से 500 करोड़ के कार्य केवल नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में ही हो रहे हैं। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बताया कि 900 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस मार्ग के टेंडर हो चुके हैं।
विश्राम गृह
- अनुमानित लागत – 128.74 लाख
- निर्माण अवधि* – 17 जून 2023 से 5 अप्रैल 2025
- क्षेत्रफल = 441.60 वर्गमीटर
उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं
- 2 वीआईपी कक्ष, 2 विश्राम कक्ष
- मीटिंग हॉल और वेटिंग हॉल
- किचन और डाइनिंग हॉल
- दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प और शौचालय
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन से सूरजगंज जाने वाली सडक़ और ऑडिटोरियम के सामने की सडक़ पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को नियंत्रित किया, ताकि मंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो।









