विवेक सागर सहित भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है : तिवारी

Rohit Nage

Updated on:

Vivek Sagar Prasad Indian Hockey

नर्मदापुरम। आज संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram division) केजी तिवारी (KG Tiwari) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में हॉकी (Hockey) के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर (bronze medalist Vivek Sagar) से आयुक्त कार्यालय नर्मदापुरम में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विवेक के पिता रोहित प्रसाद भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री तिवारी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर विवेक सागर को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

विवेक सागर ने पेरिस ओलंपिक के अपने अनुभवों को आयुक्त के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के दौरान समर्थकों के उत्साहवर्धन की जो कमी महसूस हुई थी, वो पेरिस ओलंपिक के दौरान पूरी हुई। संभागायुक्त ने मुकाबले के दौरान उनके द्वारा बनाई रणनीति के संबंध में भी चर्चा की। विवेक ने संपूर्ण प्रतियोगिता के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया की असफलताओं का समय निकल जाता है जरूरी यह है कि हम अपनी असफलताओं से भी सीख लेते हुए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते रहें।

आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्री तिवारी ने विवेक को उनकी इस उपलब्धि के लिए एवं आगामी भविष्य में भी उन्हें इसी तरह सफलता मिले ऐसी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की आशा करते हैं आपके अनुभव का लाभ प्रदेश एवं जिले के अन्य उभरते हुए खिलाडिय़ों को भी मिलेगा। उन्होंने श्री सागर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आयुक्त श्री तिवारी ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक सागर के पिता रोहित प्रसाद (Rohit Prasad) को कहा कि जिस तरह उनको अपने सुपुत्र पर इस उपलब्धि को प्राप्त करने लिए गर्व महसूस हो रहा है, उसी प्रकार समस्त नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) एवं प्रदेश को भी उन्होंने गौरवान्वित किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!