---Advertisement---
Learn Tally Prime

पेरिस में भारत की विजयी शुरुआत, विवेक सागर के गोल ने नर्मदांचल में बिखेरी खुशियां

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में अपने मैडल का रंग बदलने मैदान में उतरी भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम इस बार इससे आगे के पदक पर नजर रखे हुए है। टीम की तैयारी कई वर्षों के स्वर्ण का सूखा खत्म करने की है।

शनिवार की रात खेले गये न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ पहले ही मैच में टीम ने 3-2 की जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम से खिलाडिय़ों ने 3 गोल किए, जिसमें इटारसी (Itarsi) तहसील के विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) ने दूसरा गोल करके भारत को विजयी बढ़त दिलाई। विवेक सागर ने तीसरे हाफ की शुरुआत में फील्ड गोल करके भारत (India) को 2-1 से आगे कर दिया। इसके लिए अंपायर ने रेफरल भी लिया, लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने गोल करार दिया। मैच के चौथे क्वॉर्टर के शुरुआत में चाइल्ड साइमन ने गोल करके न्यूजीलैंड को बराबरी दिलाई।

अंतिम 2 मिनट में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके मैच जीत लिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसी के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। मैच में जीत और विवेक सागर के गोल करने के बाद नर्मदापुरम (Narmadapuram), इटारसी के हॉकी खिलाडिय़ों में खुशी का माहौल है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!