जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम
इटारसी। देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पूर्व गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक साथ मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम कल शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि दोनों महान नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यह संयुक्त आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम अनिल रैकवार, और नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी के अध्यक्ष मयूर जायसवाल नर्मदापुरम और इटारसी शहर के सभी कांग्रेसजनों से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपने देश के इन महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करें।








