इटारसी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा में तहसील विधिक सेवा समिति एवं व्यवहार न्यायालय परिसर, इटारसी के सहयोग से एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य रावत, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मौजूद थे। श्री रावत ने बच्चों को संबोधित किया। उनका भाषण अत्यंत प्रेरणादायक था। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और उदाहरणों के माध्यम से सफलता के मूल मंत्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए योजना, समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत बहुत ज़रूरी है। उनके ये विचार हम सभी छात्रों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुए।
कार्यक्रम के अंत में, हमारे विद्यालय के प्राचार्य अरविंद देवलिया ने बच्चों को संबोधित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय में हो रहे विभिन्न नवाचारों जैसे कि ऑटोमेटिक बेल सिस्टम के बारे में भी बताया, जिसकी मुख्य अतिथि ने भी सराहना की।यह शिविर छात्रों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा और इसने हमें कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।









