इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा 14 दिसम्बर 2025 से आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज गांधी ग्राउंड इटारसी पर आयोजन समिति, कोच एवं तकनीकी समिति के सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रतियोगिता हेतु ग्राउंड का निर्माण तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है।
आयोजन समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खेल सुविधा उपलब्ध हो तथा प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो। नगर पालिका परिषद एवं आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया की आज आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हॉकी ग्राउंड का निरीक्षण किया एवं सुनिश्चित किया कि हॉकी प्रतियोगिता हेतु अन्य राज्यों से आ रहे खिलाडिय़ों के लिए श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध हो, इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 20 टीम हिस्सा ले रही हैं।
हॉकी ग्राउंड निरीक्षण के दौरान जयकिशोर चौधरी, स्वागत समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, मयंक मेहतो, पार्षद जिम्मी कैथवास, पार्षद कुंदन गौर, कोच दीप सिंह ठाकुर, ग्लैडविन अल्फ्रेड, रविन्द्र जोशी ,मुकेश बोहरा, हॉकी खिलाड़ी अमनकीत सिंह भाटिया( गोलू) , हैप्पी भाटिया, पवन उसरेते, गोपी बंजारा, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









