- कर्मचारियों को बांटी बरसाती, स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
इटारसी। भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और सीएमओ श्रीमती ऋतु मेहरा ने आज नगर पालिका के 250 कर्मचारियों को बरसात से बचाव के लिए बरसाती वितरित कीं।
इस दौरान, उन्होंने सभी कर्मचारियों को बरसात भर 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए और स्वच्छता विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कर्मचारियों से कहा कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और जनता को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें।
सीएमओ इटारसी ऋतु मेहरा ने कहा कि सभी को बरसाती शासन इसलिए प्रदान करता है ताकि कर्मचारी बारिश में भीगें नहीं और बरसात में काम भी प्रभावित न हो। बरसाती वितरण के दौरान विभाग के प्रभारी मयंक अरोरा, कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल सहित अन्य मौजूद थे।








