---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता – पंकज जोशी

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को नर्मदापुरम संगठन संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी के प्रथम नगर आगमन पर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। संभागीय संगठनमंत्री श्री शैलेन्द्र बरूआ ने कार्यकर्ताओं से पंकज जोशी का परिचय करवाया। इसके पश्चात श्री शैलेन्द्र बरूआ एवं संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) ने अपने स्वागत उदबोधन में जिले की संगठनात्मक रचना एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के मुख्य वक्ता पंकज जोशी (Pankaj Joshi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती से प्रदेश नेतृत्व ने एक वर्ष तक संगठन पर्व मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अपने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम ग्राम-नगर केन्द्र, सक्रिय बूथ बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर हर कार्यकर्ता को काम और हर काम को कार्यकर्ता मिले। बैठक में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, प्रदेश सदस्य संतोष पारीक, शिव चौबे, प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, सम्पत मूंदड़ा, अरूणा जोशी, शम्भू सोनकिया, भरतसिंह राजपूत, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने किया व आभार जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला ने व्यक्त किया। अंत में वंदे मातरम गीत गाकर बैठक का समापन किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.