इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल ने सिग्नेचर एक्टिविटी के तहत डायबिटीज चेकअप एवं अवेयरनेस कैम्प बूढ़ी माता मंदिर के प्रांगण लगाया। शिविर में 42 लोगों की शुगर की जांच की गई, जिनमें 5 नए व्यक्तियों में शुगर ज्यादा पाई गई। क्लब की चिकित्सक टीम ने सभी लोगों को शुगर से बचाव एवं उससे होने वाली व्याधियों के बारे में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Chaure) भी मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे। श्री चौरे ने क्लब के इस कार्य सराहना की और नगर पालिका में कार्यरत स्टाफ की शुगर जांच हेतु उक्त कैंप लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्लब अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, क्लब सचिव डॉ.अभिषेक सोनी, डॉ. संजय गुप्ता, एवं डॉ. विजयंत बड़कुल उपस्थित थे।








