इटारसी। किसान आदिवासी संगठन, समाजवादी जन परिषद के सदस्यों ने एसडीओ राजस्व टी प्रतीक राव से मिलकर ग्राम चांदकिया में प्रस्तावित बांध के लिए गई किसानों की भूमि के मुआवजा संबंधी चर्चा की, जिसमें एडीओ राजस्व ने बताया कि मामले में कलेक्टर से मंजूरी मिल गई है, किसानों के खाते मंगाना है। इसके निराकरण में करीब एक माह का वक्त और लगेगा। चर्चा के दौरान किसान वंश गोपाल, फागराम, अजय कलमे के अलावा अनेक लोग शामिल थे।
इस दौरान इटारसी एसडीओ राजस्व टी प्रतीक राव को एक पत्र के माध्यम से वन अधिकार कानून के तहत व्यक्तिगत दावों के सत्यापन कार्यवाही के लिए पटवारियों की मदद के लिए कहा गया। आदिवासियों ने कहा कि जमीन की जानकारी एवं नक्शा पटवारियों का ही काम है। इसलिए क्षेत्र के सभी वन अधिकार समितियों के मदद के लिए पटवारियों को भेजा जाए जिससे वन अधिकार के पड़े लंबित दावों का अच्छे से निराकरण हो सके।








