इटारसी। इटारसी व्यापार महासंगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी में आयोजित हुई। इस बैठक में व्यापारियों से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और संगठन की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई।
कैमरा प्लान और दीपावली मिलन स्थगित
बैठक में यह निर्णय लिया कि शहर में सुरक्षा के मद्देनजर कैमरा लगाने का जो प्लान बनाया था, उसे फिलहाल आगे बढ़ा दिया है। यह फैसला व्यापारियों के बीच इस मुद्दे पर सहमति न बनने के कारण लिया गया है। इसके अलावा, इस वर्ष दीपावली मिलन कार्यक्रम, जो 9 नवंबर को आयोजित होने वाला था, उसे निरस्त कर दिया गया है।
संगठन से सहायता लेने की प्रक्रिया
व्यापारी महासंगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी व्यापारी को कोई दिक्कत या परेशानी होती है और उसे संगठन का सहयोग चाहिए, तो वह लिखित में या फोन के माध्यम से अध्यक्ष से संपर्क कर सकता है। संपर्क के बाद, अध्यक्ष उचित कार्रवाई के लिए संगठन को साथ लेकर उस व्यापारी के क्षेत्र में कार्य करेंगे। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष विक्रांत बडक़ुल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन युवा अध्यक्ष अर्जुन भोला ने किया।
इस बैठक में संयोजक धर्मदास मिहानी, अध्यक्ष मुकेश जैन, संरक्षक मोहन लाल चेलानी, मोहन लाल मोरवानी, राजू सोनी, वासु खुरानी, कैलाश नवलानी, अन्टू भाटिया, रमेश साहू सलोनी, लक्ष्मण खुरानी, ओम सोनी, सोनू परयानी, नंद लाल चेलानी, मप्पन लालवानी, सचिन संदेश अग्रवाल, समीर खान, अर्जुन पांडे, आशीष मैट्रिक, मिथिलेश गोस्वामी, अमन अग्रवाल सहित कई अन्य व्यापारी साथी उपस्थित थे।








