---Advertisement---

इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया मेल

By
On:
Follow Us
  • रजनीकांत और इलैयाराजा के घर भी निशाने पर ईमेल के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश

इटारसी। सोमवार रात इटारसी की ऑर्डनेंस फैक्ट्री के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि फैक्ट्री के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा के आवासों पर तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं। मेल में सख्त चेतावनी दी गई कि फटने से पहले इन जगहों को खाली करा लिया जाए।

सुरक्षा घेरे में फैक्ट्री, हाई अलर्ट पर पुलिस

धमकी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पथरौटा, इटारसी, रामपुर और तवानगर थानों की पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एएसपी अभिषेक राजन और एसपी साईं कृष्णा थोटा खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वीआईपी दौरों सीएम और जेपी नड्डा के बैतूल दौरे के कारण स्थानीय बम स्क्वॉड बाहर था, जिसके चलते छिंदवाड़ा से स्पेशल बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है।

जांच का एंगल, पाकिस्तान-उदयनधि कनेक्शन?

जांच एजेंसियों के लिए इस ईमेल की भाषा और कंटेंट सबसे बड़ा पहेली बना हुआ है। ईमेल में पाकिस्तान-उदयनधि योजना का रहस्यमयी उल्लेख है। शुरुआती जांच में मेल का सोर्स तमिलनाडु बताया जा रहा है। गौरतलब है कि 17 अप्रैल को भी इसी तरह का एक मेल आया था जो बाद में फेक निकला था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

इटारसी की यह फैक्ट्री भारतीय सेना के लिए रीढ़ की हड्डी मानी जाती है, क्योंकि यहां अत्याधुनिक मिसाइलों, सेना के लिए भारी मात्रा में बम और गोला-बारूद तैयार होता है। इसी संवेदनशीलता के कारण सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहतीं।

इनका कहना है…

ईमेल को वेरिफाई किया जा रहा है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पथरौटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी है।

साईं कृष्णा थोटा, एसपी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.