इटारसी। 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी (17 वर्ष बालक/बालिका वर्ग) एवं फुटबॉल (14 वर्ष बालिका वर्ग) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का सफल आयोजन वीर सावरकर ग्राउंड, पुरानी इटारसी में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया।
आर्चरी स्पर्धा के इंडियन राउंड बालक वर्ग में प्रथम कुश नामदेव जबलपुर, द्वितीय जितिन यादव इंदौर, तृतीय नैतिक यादव इंदौर, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में प्रथम प्रतिभा साकेत रीवा, द्वितीय वैष्णवी केवट जबलपुर, तृतीय प्रतिज्ञा गुप्ता भोपाल, रिकर्व राउंड बालक वर्ग में प्रथम हरि ठाकुर जबलपुर, द्वितीय राहुल यादव जबलपुर, तृतीय रोहित यादव जबलपुर, रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में प्रथम आयशा प्रजापत जबलपुर, द्वितीय भाव रीवा, तृतीय लिवसी थापा इंदौर, कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में प्रथम अंशुल सिंह जबलपुर, द्वितीय शिवराज सिंह चौहान इंदौर, तृतीय आदित्य इंदौर, कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम पारुल नंदा, द्वितीय कीर्ति यादव इंदौर, तृतीय दिव्यांशी नर्मदापुरम रहीं।
इन विजयी खिलाडयि़ों को पदक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम नीलेश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत एवं सभापति राकेश जाधव, डीएन व्यास कार्यालय संयुक्त संचालक नर्मदापुरम, जिला खेल अधिकारी वंदना रघुवंशी, अश्वनी मालवीय, पुरानी इटारसी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फुटबॉल 14 वर्ष बालिका वर्ग
प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला जनजाति कार्य विभाग और इंदौर के बीच खेला गया। यह मैच अत्यंत रोमांचक रहा जिसमें जनजाति कार्य विभाग की टीम ने 1-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। तृतीय स्थान भोपाल संभाग ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एसडीएम नीलेश शर्मा ने खिलाडयि़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।









