---Advertisement---

झरोखा : फील्ड रिपोर्टर लोटन कबूतर लाए दूर की कोड़ी

By
On:
Follow Us

पंकज पटेरिया :

फील्ड रिपोर्टिंग अपना लोटन कबूतर भाई का गजब जलजला है। खासतौर से पॉलीटिकल गलियारे में, चाहे वह कोई पार्टी की हो उनकी बड़ी पुर असर पोजीशन है। नतीजतन अच्छे अच्छों का पेट का हाल अहवाल पता कर लेते हैं। भाई साहब ऐसी एक्सक्लूसिव खबर लाते हैं, क्या कहे कि पूरा खबर नगर खलवाला जाता है। शुरू में उनका मजाक जरूर बनाए जाने की कोई कमी नही छोड़ी जाती, बाद में उनकी छोटी सी कबूतरी एडल्ड होती कलाबाजी दिखाने लगती। भाई साहब, सीनियर लोटन भाई कबूतर का लोहा मान लेने मजबूर हो जाते।
हमे इनकी अकल अकाली पर तरस आता, जो वे इन उमर और तजुर्वे में इनसे कई जमाने आगे के इग्नोर कर देते हैं। जरा हिस्ट्री के सफे पलटाईये।
मालूम हो जाएगा कितनों के पैगाम इन्होंने यहां से वहां पहुंचाएं सेटिंग करी। उनमें भी कई मैटर स्पेशल रहे। अपने लोटपोट विद्या में पारंगत होने के कारण भाई साहब कबूतर बहुत दूर की कोड़ी चौच में दबाकर ले आते हैं। लिहाजा उन्हें लोटन के इस खिताब से नवाजा गया है। मशहूर फिल्मी गीत कार कीर्ति शेष माया गोविंद जी ने इनकी शान में नशीला गीत लिख दिया ‘अटरिया पर लोटन कबूतर रे’। अब इनकी तारीफी में और क्या सुरखाव के पंख लगाए। सो भाई हमे इनकी खबर चिड़िया जिसे ये सुरक्षित सिर पर बिठाकर लाए है भरोसा करना चाहिए। आने वाले इलेक्शन में एक नहीं कई साहब बहादुर बेटिंग के लिए फील्डिंग कर रहे हैं। इनमें एक तो अपनी टीम की कप्तानी का एलान भी अखबार में कर चुके है। एक दो ही नहीं और दो चार और। तुरमखा ऊंचे ओहदे की सरकारी कुर्सी को वाय वाय कर इलेक्शन वन डे वालिंग करने उतर तो हैरानी नही। अब तो मानेंगे अपने लोटन कबूतर भाई साहब की दमदार रिपोर्टिंग को जय हो। आखिर दूर की कोड़ी लाने में इनकी जबरदस्त शोहरत रही है।
नर्मदे हर।

pankaj pateriya

पंकज पटेरिया
वरिष्ठ पत्रकार
साहित्यकार
9340244352 ,9407505651

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.