सोहागपुर/राजेश शुक्ला। बूथ समितियों में सभी वर्गों का समावेश होना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य आगामी चुनाव में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का है। उक्त बात विधायक विजयपाल सिंह (Vijaypal Singh) ने शनिवार को भाजपा मंडल बूथ विस्तार समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच कही।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश पर बूथ विस्तारक योजना कुशाभाऊ ठाकरे (Kushabhau Thackeray) की जयंती वर्ष में शुरू की गई है। बूथ विस्तारक मंडल प्रभारी संजीव मालानी (संजीव मालानी) एवं सह प्रभारी मनोहर बैंकर ( मनोहर बैंकर) ने बताया भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर एक मतदान 10 जवान की सूची को अपडेट करना है। इसके साथ ही बूथ के अंतर्गत नए पुराने सभी समर्थकों की सूची तैयार करना है। प्रभारी संजीव मालानी ने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि किन-किन प्रपत्रों पर जानकारी तैयार की जाना है। भाजपा के कामकाज की बैठक बैठक में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी (राघवेंद्र रघुवंशी) पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश पटेल (आकाश पटेल) के साथ ही मंडल के महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा की बूथ समितियों में शामिल हों सभी वर्ग


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com