- नगर पालिका इटारसी के सभाकक्ष में ली संभाग की नगर पालिकाओं की बैठक
इटारसी। नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक ने आज यहां नगर पालिका परिषद इटारसी के सभाकक्ष में बैठक लेकर संभाग की नगर पालिकाओं में चल रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान नर्मदापुरम संभाग की सभी नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री आदि मौजूद रहे।
संयुक्त संचालक राधेश्याम मंडलोई ने कार्यभार संभालने के बाद संभागीय समीक्षा बैठक का दौर प्रारंभ किया है। पहली बैठक इटारसी में ली गई है। बैठक में नवनीत पांडेय असिस्टेंड डायरेक्टर नवनीत पांडेय भी मौजूद थे। श्री मंडलोई ने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कायाकल्प योजना, सीएम हेल्प लाइन, अमृत 2.2 जैसी योजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों की समीक्षा की और राजस्व वसूली पर फोकस करने के लिए सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये। जेडी को इटारसी नगर पालिका कार्यालय का भी विजिट करना था, लेकिन सुबह 11 से 5 बजे तक चली बैठक के बाद उनको समय नहीं मिला। उन्होंने सभी सीएमओ से मुलाकात करके सभी की काम के दौरान आने वाली समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के प्रति आश्वस्त भी किया।








