इटारसी। अधिवक्ता कक्ष में सोमवार, 9 मार्च को अधिवक्ता संघ इटारसी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में न्यायाधीश और संघ के सदस्य शामिल हुए।
समारोह में मुख्य रूप से न्यायाधीश आदित्य रावत, सूर्यपाल सिंह राठौड़, यतिन अग्रवाल, श्रीमती आयुषी गुप्ता और श्रीमती प्राची कौरव उपस्थित रहीं। न्यायाधीशों ने सभी अधिवक्ताओं को होली, रंगपंचमी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगामी 14 मार्च को होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग का निवेदन किया। कार्यक्रम को संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर राजेश चौरे, श्रीमती ममता नागेश, मनीष बाजपेई, विजय दुबे, कंचन मेहरा, विनोद भावसार, भूरेसिंह भदोरिया, जेपी शुक्ला, रघुवंश पांडे, अजय तिवारी, संतोष गुरयानी, दीपक जैन, सत्यनारायण चौधरी, बृजेश पटेल, गोपाल राजपूत, बसंत केवट, दिलीप चौरे, संजय गुप्ता, सतीश चौहान, गजेंद्र राजपूत, नरेंद्र महाला, ओ पी कुशवाहा, प्रशांत चौरे, मुकेश आर्य, जमना मालवीय, रवि सावदकर, अनिल बाथरी, अश्वनी चौरे, शेख अबरार, बृजेश चिमनिया, राजेश नामदेव, निखिल सोनी, नंदकिशोर पचलानिया, गजेंद्र नागे, अजय चौधरी, संदीप भदोरिया, रूद्र पटेल, दीपक तिवारी, रामशंकर आठनेरे, राजेंद्र कैथवास, अनूप हनोतिया, राजकुमार पटेल, ओपी यादव, प्रताप सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।









