इटारसी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 15 से 20 जनवरी तक चलने वाली ऑल इंडिया क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग मेंस/वुमन्स प्रतियोगिता में खेलने इटारसी जिला नर्मदापुरम से जगदीश जुनानिया और मनोज बोहिते जाएंगे। दोनों खिलाड़ी मप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मध्यप्रदेश से 16 खिलाडिय़ों का दल जा रहा है जिसमें 8 महिला और 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। जिले से मात्र दो खिलाडिय़ों का चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। ये दोनों मास्टर कैटेगरी में अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, पांडिचेरी, झारखंड, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के करीब 600 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मप्र की टीम सचखंड एक्सप्रेस से औरंगाबाद के लिए रवाना होगी।