इटारसी। श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में 19 से 25 मई तक श्रीमद् भागवत सत्संग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। बालकिशन मालवीय की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत सत्संग सप्ताह के पहले दिन विश्वकर्मा मंदिर मालवीयगंज से कलश यात्रा निकाली गयी जो प्रमुख मार्गों से होकर श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर पहुंची।
आयोजन के विषय में मालवीय परिवार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि श्रीमद् भागवत सत्संग सप्ताह अंतर्गत प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक कथा चलेगी। श्री पशुपतिनाथ धाम मंदिर के आचार्य मधुसूदन महाराज कथावाचन कर रहे हैं। परिवार की ओर से श्रीमती अनुराधा मालवीय ने भक्तों से पहुंचकर कथा का लाभ लेने का अनुरोध किया है।










