- शोभायात्रा निकाली गई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक शामिल
इटारसी। कलचुरी समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु (सहस्रार्जुन) की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर कलचुरी भवन से भगवान सहस्त्रार्जन की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और विशेष रूप से महिलाओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस भवन पहुंची।
पूजन और मुख्य कार्यक्रम
शोभायात्रा के समापन पर, समाजजनों एवं मुख्य अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्य कार्यक्रम में डॉ. सीतासरन शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि, पंकज चौरे अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद इटारसी, श्रीमती आशा राय राष्ट्रीय महासचिव, कलचुरी जायसवाल महासभा और सीमा सूर्यवंशी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाज के उत्थान पर प्रकाश डाला, जबकि योगेश राय ने भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन और उनके महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
छह दिवसीय कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ मंडल के मार्गदर्शन में जयंती प्रभारी अनुराग चौकसे, प्रतीक मालवीय, निलेश मालोनिया, संदेश मालोनिया, राजेश चौकसे युवा मंडल और शीला राय महिला मंडल की कड़ी मेहनत से छह दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, डांस कॉम्पिटिशन, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के वरिष्ठ जनों और महिलाओं का युवा मंडल के सदस्यों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों एवं समाज जनों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। जयंती समारोह में कलचुरी समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।








