नर्मदापुरम। अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा मप्र के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह लोधी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामसिया भारती की अनुशंसा पर अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा मप्र, नवीन जिला अध्यक्षों की नवीन पूरक सूची जारी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने लोधा लोधी लोध समाज के नवीन जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमें कन्हैयालाल वर्मा (लोधी) अभा लोधी लोधा लोध महासभा नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष बनाये गये। विनोद वर्मा (लोधी) विधायक प्रतिनिधि पालनपुर वाले एवं सुरेश साध, तरुण पटेल को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री बनाया गया।








