इटारसी। दिसंबर माह में यात्रियों की भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी इटारसी जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी मुंबई और उत्तर प्रदेश की ओर जाने के लिए अतिरिक्त सीट उपलब्ध हो सकेंगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप लगाएगी। गाड़ी संख्या 04119 कानपुर से मुंबई ट्रेन सोमवार, 22 एवं 29 दिसंबर को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 13.00 बजे रवाना होगी। अगले दिन तड़के 03.30 बजे इटारसी पहुंचकर यह दोपहर 14.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04120 मुंबई से कानपुर वापसी में मंगलवार, 23 एवं 30 दिसंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शाम 16.55 बजे प्रस्थान करेगी।
अगले दिन सुबह 06.00 बजे इटारसी आगमन के बाद रात 20.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 01 वातानुकूलित टू-टियर, 04 वातानुकूलित थ्री-टियर, 05 शयनयान श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी कोच रहेंगे।









