इटारसी। गुर्रा बिजली सब स्टेशन से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों की बिजली काटने से नाराज किसानों के साथ किसान कांग्रेस ने गुर्रा सब स्टेशन के सामने धरना प्रारंभ किया जो बिजली अधिकारियों के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अब भी चल रहा है। पहले किसानों ने चक्काजाम भी कर दिया था, लेकिन तहसीलदार और पुलिस बल ने किसानों को रोड से तो हटा दिया है, अब सब स्टेशन के सामने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में किसान ढोल-मंजीरे लेकर डटे हुए हैं और संतोषजनक हल निकालने की मांग कर रहे हैं।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी बाबू ने बताया कि बिजली विभाग ने करीब एक दर्जन गांवों की बिजली काट दी है। ऐसे में किसान मूंग फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण से आज किसानों ने दोपहर से गुर्रा सब स्टेशन के सामने धरना प्रारंभ किया है। लंबे समय तक किसानों के आंदोलन के बावजूद डीई देर शाम को पहुंचे, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं है। किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पहुंच रहे जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने बताया कि आज प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भी जिले के दौरे पर हैं, वे भी किसानों के धरने के समर्थन में जल्द ही गुर्रा पहुंचेंगे और बिजली अधिकारियों से बातचीत करके गांवों का बिजली कनेक्शन जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा।
किसान कांग्रेस के सदस्यों ने किसानोंं के साथ गुर्रा सब स्टेशन के सामने ढोल मंजीरे बजाकर भजन गाये जा रहे हैं। बिजली अधिकारियों से किसान कांग्रेस कह रही दे दो बिजली साहब। मौके पर आला अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई निराकरण नहीं हो सका है।









