रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जानिये नवम्बर में सामान्यत: कैसा होता है नर्मदापुरम का मौसम

इटारसी। नर्मदापुरम (Narmadapuram) में माह नवम्बर का मौसम समान्यत: दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के समाप्त हो जाने के बाद शांत होता है। यह लगभग राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) के मौसम की तरह ही होता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार भोपाल और नर्मदापुरम के मौसम में कोई बड़ा अंतर दिखाई नहीं देता है।

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह में आकाश सामान्यत: साफ या हल्के बादलों से घिरा होगा। अक्टूबर के समान इस माह में उमस नहीं होती है। रात्रि के तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। मानसून की आद्र्र हवाओं की जगह, उत्तरी हवाएं ले लेती हैं। सुबह सामान्यत: सुहावनी एवं शांत होती है। उत्तरी भारत (Northern India) से होकर जाने वाली पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के प्रभाव से नर्मदापुरम या राजधानी भोपाल में कभी-कभार तेज बौछारें होती हैं। बहुत कम अवसरों पर सुबह के समय कोहरा भी होता है जिससे दृश्यता में कमी देखने को मिलती है।

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों को देखें तो इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा औसत न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस होता है। इस माह की औसत वर्षा 13.8 मिमी है तथा वर्षा के दिनों की औसत संख्या 0.8 है। इस माह में साक्षेप आद्र्रदता-50 प्रतिशत तक होती है। गर्जन के दिनों की औसत संख्या शून्य। सतही हवाएं सामान्यत: शांति से आती हैं।

एक नजर यहां भी

  • – उपलब्ध अभिलेख के आधार पर नर्मदापुरम का नवंबर माह का उच्चतम अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस 6 नवंबर 2008 को दर्ज किया गया।
  • – निम्नतम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस 30 नवंबर 1988 को दर्ज किया गया।
  • – सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 154.6 मिमी सन् 1979 में दर्ज की गई है।
  • – 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 110.2 मिमी 28 नवंबर 1979 में दर्ज की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News