इटारसी। गर्मी तीव्रता लिये हैं, ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उसके शहर का आज और आने वाले कल का मौसम (weather) कैसा रहेगा। राहत की उम्मीद में हरेक को मौसम की जानकारी लेना जरूरी हो गया है।
ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर मौसम कैसा रहने वाला है। वेबसाइट कृषिफाई (website krishify) के अनुसार आज इटारसी (itarsi) में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री (degree) रहने वाला है, जो सामान्य से अधिक है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और 18 किलोमीटर (kilometer) प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण से दक्षिण पश्चिम चलेगी। 13 मई को तापमान बढ़कर अधिकतम 45 और न्यूनतम 32 हो सकता है। आसमान साफ रहेगा और 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा पश्चिम दिशा की ओर बहेगी। 14 को अधिकतम तापमान तो 45 बताया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आकर यह 31 डिग्री हो सकता है। 15 मई को आसमान पर छितरे हुए बादल होने से उमस भरा मौसम हो सकता है। इस दौरान 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और तापमान अधिकतम 45 और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 23 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।