इटारसी। तवा बांध का जलस्तर 51158.00 फिट होने ही वाला है, अधिक वर्षा हुई तो ऐसी स्थिति में एचईजी पावर प्लांट से विद्युत निर्माण के लिए पानी दिया जा सकता है और तवा डैम के गेट खुल सकते हैं। बांध का प्रशासकीय जलस्तर 31 जुलाई तक 1158 फिट रखना होता है। आज सुबह बांध का जलस्तर 1156.10 फिट पहुंच गया था, और निर्धारित जलस्तर से दो फिट से भी कम बचा है।
अधिक वर्षा होने पर तेजी से जलस्तर बढ़ेगा और 31 जुलाई से पूर्व ही यह 1158 पार कर लेगा तो पॉवर हाउस को बिजली बनाने के लिए पानी मिलेगा और बांध के गेट भी खोले जा सकते हैं। पिछले चौबीस घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में 11.40 मिमी वर्षा दर्ज हुई है जबकि पचमढ़ी में 26.2 मिमी वर्षा हुई है। बांध 72.19 प्रतिशत भर चुका है।
यह है बांध का गवर्निंग लेबल
- 31 जुलाई 1158 फिट
- 15 अगस्त 1160 फिट
- 31 अगस्त 1163 फिट
- 15 सितंबर 1165 फिट
- 30 सितंबर 1166 फिट
इन तिथियों तक इस जलस्तर से अधिक पानी बांध में आता है और आगामी दिनों में तेज बारिश की संभावना बनी रहती है तो बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा सकता है।








