इटारसी। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत महिला बाल विकास परियोजना इटारसी के सेक्टर 5 में लाड़ली लक्ष्मी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती अमृता ठाकुर, व जनप्रतिनिधि, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं व उनकी माताएं उपस्थित रहीं। प्रारंभ दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को लाड़ली प्रमाण पत्र का वितरण किया व प्रतिभाशाली लाड़ली बालिकाओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट दिए।
कुछ लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं ने अपने अनुभव सभी के समक्ष साझा किए, साथ ही लाड़ली बालिकाओं के नाम पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक राखी मौर्य सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।









