इटारसी। नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार, इटारसी तहसील में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर के 4081 मतदाता, जिनके नाम दस्तावेज सत्यापन की कमी के कारण ड्रॉप रोल में चले गए हैं, उन्हें अपना नाम 22 जनवरी 2026 तक वापस मुख्य सूची में जुड़वाने का अंतिम अवसर दिया गया है।
वे मतदाता जिनके नाम वर्ष 2003 की पहचान प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण ड्राफ्ट/ड्रॉप रोल में डाल दिए गए थे। उन मतदाताओं को एक घोषणा पत्र भरकर, उसके साथ मान्य 13 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज लगाकर अपने वार्ड के बीएलओ के पास जमा करना होगा।
मान्य 13 प्रमुख दस्तावेज (कोई भी एक)
सरकारी पहचान पत्र / पेंशन भुगतान आदेश। 2. 01.07.1987 से पूर्व जारी पहचान पत्र (बैंक/डाकघर/एलआईसी आदि)। जन्म प्रमाण-पत्र। पासपोर्ट। हाईस्कूल (मैट्रिक) या शैक्षणिक प्रमाण-पत्र। स्थायी निवास प्रमाण-पत्र। जाति प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की प्रति। परिवार रजिस्टर की नकल। सरकारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण-पत्र। आधार कार्ड (अतिरिक्त दस्तावेज के रूप में)।
तहसीलदार सुनीता साहनी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। छूटे हुए मतदाता समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेज सत्यापित कराकर अपनी नागरिकता और मतदाता होने की पात्रता सुनिश्चित करें।









