कांग्रेस समागम में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस समागम में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी (City Congress Committee) का विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता समागम (Congress Workers Samagam) आज सूरजगंज (Surajganj) स्थित सरला मंगल भवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri), तेंदूखेड़ा विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी संजय शर्मा (Sanjay Sharma), पूर्व विधायक विजय दुबे काकूभाई(Vijay Dubey Kakubhai), पं. गिरजाशंकर शर्मा (Pt. Girjashankar Sharma), जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटैल (Pushparaj Patail), कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रौल (Shivraj Chandraul), पूर्व नपाध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल (Ravikishore Jaiswal), अनिल अवस्थी (Anil Awasthi), नीलम गांधी (Neelam Gandhi), नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal Nilesh Malonia) एवं मंडलम् अध्यक्ष नीलेश मालोनिया, देवी मालवीय, समीर खान, आकाश कुशराम एवं समस्त सेक्टर अध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम सभी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर, वंदे मातरम् गान से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। समागम को संबोधित करते हुये सुरेश पचौरी ने कहा की प्रत्याशी कोई एक होगा, हमें जी जान से कांग्रेस को जिताना है। श्री पचौरी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) की जनआक्रोश यात्रा के संबंध में भी कांग्रेसजनों से चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में यात्रा को सफल बनाने की अपील की। जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक संजय शर्मा ने कहा आज की इटारसी (Itarsi) कांग्रेसजन की उपस्थिति बता रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन सुनिश्चित है।

पूर्व विधायक पं. गिरजाशंकर शर्मा ने भाजपा के अपने कड़वे अनुभव साझा करते हुये कहा कि उनके राज में बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य की लापरवाह व्यवस्था से जनता परेशान है और निश्चित ही इस बार बदलाव करेगी, सभी को एकजुट रहकर चुनाव लडऩा है। पूर्व विधायक विजय दुबे काकूभाई ने कमलनाथ की 11 घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुये चुनाव में जुट जाने के लिये आव्हान किया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने नियुक्ति के बाद से किये कार्यों को नेताओं एवं समस्त कांग्रेसजनों को अवगत कराया। संचालन हिमांशु अग्रवाल बाबू एवं आभार प्रदर्शन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुजेफा बोहरा ने किया। इस समागम को सफल बनाने में कांग्रेस की नौजवान टीम युवा एकजुट पिछले एक सप्ताह से कड़ी मेहनत कर रही थी, जिसमें प्रमुख रूप से समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!