---Advertisement---

नर्मदापुरम संभाग में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में मामूली वृद्धि

By
On:
Follow Us

इटारसी। पिछले 24 घंटों में जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद, नर्मदापुरम संभाग में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, संभाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम का अनुमान

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 की रात से मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास 30 डिग्री तक, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास 23 डिग्री तक रह सकता है। बारिश की संभावना 5 प्रतिशत (बहुत कम) 10 प्रतिशत (कम)तक तथा हवा की दिशा पूर्व, उत्तर-पूर्व रहेगी।

आगामी 24 घंटे का पूर्वानुमान

  • तापमान : संभाग में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार 28 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • वर्षा : अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना कम है, लेकिन मंगलवार को दिन के समय यह संभावना बढ़कर 35 प्रतिशत हो सकती है।
  • हवाएं : हवाएं पूर्व दिशा से 8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। संभाग में दिन के समय मौसम खुशनुमा बना रहेगा, लेकिन रात के समय आद्र्रता 80 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। मंगलवार से बुधवार तक बारिश की गतिविधियों में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे तापमान सामान्य बने रहेंगे।

नर्मदापुरम जिले में झमाझम बारिश

नर्मदापुरम जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बनखेड़ी और सिवनी मालवा में भी तेज बारिश हुई।

जिले में दर्ज वर्षा की स्थिति

आंकड़ों के अनुसार, पचमढ़ी में सर्वाधिक 39.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद, बनखेड़ी में 13.5 मिलीमीटर और सिवनी मालवा में 13.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में 10.1 मिमी, डोलरिया में 12.4 मिमी, इटारसी में 8.0 मिमी, पिपरिया में 7.4 मिमी और सोहागपुर में 7.0 मिमी वर्षा हुई। माखननगर में सबसे कम 4.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.