इटारसी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2, रीजऩ-7 जोन 3 सुदर्शन क्लब इटारसी की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का संस्थापन समारोह द पार्क रिसोर्ट में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व स्पीकर एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, की नोट स्पीकर पीडीजी प्रितपाल बाली बिलासपुर छत्तीसगढ़, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल भंडारी, जोन चेयर पर्सन लायन डॉ शैलेन्द्र नेमा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे विशेष अतिथि थे।
इंस्टॉलेशन ऑफिसर कमल भंडारी ने कार्यकारिणी के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव अशोक दुबे, कोषाध्यक्ष संजय दीवान वाइस प्रेसिडेंट प्रथम विनोद चौरे, द्वितीय सुखमीत सोखी के साथ कैलाश चौधरी, पूनम शर्मा, रवि अठोत्रा, संदीप तिवारी, अशोक मालवीय, अय्यूब खान, रवि सोनी, अंजना तिवारी, कृष्ण चौधरी, पुष्पलता चौधरी, बबिता चौरे, सविता मालवीय, रेखा सोनी, शालू अठोंत्रा को विभिन्न पदों की शपथ दिलाई। लियो क्लब के अध्यक्ष मयूर मालवीय, सचिव योगेश राय, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने भी अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर सुदर्शन क्लब से जुड़े नए 11 सदस्यों सत्यनारायण चौधरी सत्या, मनोज चौधरी, राजेंद्र लोवंशी, सारिका दुबे, संगीता चौधरी, मोहिनी दीवान, माया लोवंशी, लिलेश ठाकरे, रजनी ठाकरे, राजू पाल ने भी सदस्यता ग्रहण कर लायंस पिन प्राप्त की। मुख्य वक्ता प्रितपाल बाली ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा के अपने कार्य को आत्म विश्वास से प्रेरित होकर आत्म निर्भरता से करें, अहंकार न करें जमीन से जुड़े रहें, क्रेडिट का प्रयास न करें तथा ईगो से बचें।
उन्होंने हनुमान जी का उदाहरण देकर सबको प्रेरणा की सलाह दी कि समुद्र पार कर मां सीता का पता लगाने, वन से औषधि लाने जैसे असंभव कार्यों को किसी की मदद बिना करने के बाद भी उन्होंने स्वयं प्रशंसा नहीं की। अपनी पहचान केवल रामदूत रामभक्त के रूप में रखी। सभी लायन सेवा का कार्य दिल से करें, महिमा स्वयं प्राप्त होगी। मुख्य अतिथि डॉ शर्मा ने सभी नव नियुक्त लायंस लियो कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी तथा को चेयरपर्सन लायन अशोक मालवीय द्वारा क्लब की मीटिंग आदि के लिए भवन की मांग किए जाने पर तुरंत ही स्थान प्रदान करने की घोषणा भी की। आयोजन समिति के चेयरपर्सन विनोद चौरे, मास्टर ऑफ सेरेमनी अंजना तिवारी रहीं।








