इटारसी। लायंस क्लब फ्रेंड्स(Lions Club Friends) द्वारा हंगर एक्टिविटी(Hunger Activity) चलाई जा रही है। इस एक्टिविटी के दौरान बाढ़ पीड़ितों(Flood victims) को भोजन पहुंचाया जा रहा है। ताकि कोई भी मजदूर वर्ग बाढ व भारी बारिश के चलते भूखे न रहें। लायंस क्लब(Lions Club) ने करीब 2000 पैकेट तैयार कर पहुंचा रहे हैं। साथ ही गुरुद्वारे में भी सहयोग कर रहे हैं लगातार इटारसी में सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रयास लायंस क्लब प्रयास निरंतर भोजन के पैकेट का वितरण करेगी। जिससे कि आपदा में कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रह पाए। हेंगर एक्टिविटी में लायन जसवीर छाबड़ा(Lion Jasvir Chhabra) का उल्लेखनीय योगदान रहा।
Hunger Activity: लायंस क्लब फ्रेंडस ने निशक्त और निराश्रित लोगों को भोजन पहुंचाया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








