इटारसी। आज लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन की वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी के गठन हेतु हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु लायन प्रदीप चौधरी का नाम लायन रवि अठौत्रा ने प्रस्तावित किया जिसका सर्वसम्मति से लायन संदीप तिवारी ने समर्थन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ सचिव पद हेतु लायन अशोक दुबे का नाम सर्वसम्मति से लायन अशोक मालवीय ने प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन लायन अयूब खान ने किया।
कोषाध्यक्ष के लिए लायन बीबी आर गांधी ने संजय दीवान का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया जिसका समर्थन लायन रविराज सोनी ने किया, साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष के लिये सर्वसम्मति से विनोद चौरे का नाम लायन अंजना तिवारी ने प्रस्तावित किया जिसका समर्थन लायन सुखमीत सोखी ने किया।
द्वितीय उपाध्यक्ष के लिये लायन सुखमीत सोखी का नाम लायन दीपक सोनी ने प्रस्तावित किया जिसका समर्थन लायन केके चौधरी ने किया। नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल जुलाई 2025 से जून 2026 तक रहेगा। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।









