---Advertisement---

डेढ़ लाख से अधिक की मदिरा और महुआ लाहन जब्त

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा नर्मदापुरम (Narmadapuram) शहर, पिपरिया (Pipariya), माखन नगर (Makhan Nagar) क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही 2 पेटी देशी शराब, 1 पेटी अंग्रेजी शराब, 73 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब, 1395 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 11 प्रकरण कायम किये। जब्त अवैध शराब एवं लहान की अनुमानित कीमत 165100 रुपए है।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh)के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर (Arvind Sagar) के मार्गदर्शन में आबकारी उडऩदस्ता टीम द्वारा वृत्त नर्मदापुरम अ में आबकारी दल द्वारा मछली बाजार, दशहरा मैदान पिपरिया पचमढ़ी रोड रिचेड़ी माखन नगर क्षेत्र के संदिग्ध स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर कुल कुल 73 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 1395 किलोग्राम महुआ लाहान एवं एक पेटी देशी प्लेन, एक पेटी देशी मसाला शराब एवं एक पेटी ओ सी अंग्रेजी शराब जप्त कर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क)(च )के तहत 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये ।

जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत कुल 165100 रुपए है। आज की कार्रवाही मे आबकारी उड़ानदस्ता प्रभारी एनपी सिंह, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, नीलेश पंवार, राजेश साहू, कृष्ण कुमार पड़रिया, आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा, आरक्षक विकास लोखंडे, धर्मेंद्र वारंगे, कैलाश अखण्डे, योगेश महोबिया, संतोष ठाकुर, सियाराम पटेल तथा राजा सैनी, भावना यादव, तारा पवार, प्रगति पंडोले एवं नगर सैनिक मोहन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.