---Advertisement---

भोपाल मंडल में धूमधाम से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी/भोपाल। आज पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मना रहा है। भोपाल मंडल में भी “धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

इटारसी रेलवे स्कूल इटारसी में शिक्षकों द्वारा स्कूल के बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, बलिदान और जीवन के संघर्ष के संबंध में जानकारी दी। निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसी प्रकार विद्युत लोको शेड इटारसी में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के जनजातीय अधिनायक भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित कार्यो तथा बलिदान को प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए गए। जनजातीय गौरव दिवस को सशस्क्तिकरण बनाने के लिए सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए याद किया गया। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस का ऑडियो भी प्रसारित किया। बैनर भी प्रदर्शित किए गए।
ज्ञात हो कि 15 नवंबर की तारीख, भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा हमारी आज़ादी के महानायक थे। साथ ही वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज आजादी के पंच प्राणों की ऊर्जा के साथ देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.