नर्मदापुरम, माखननगर में निर्विरोध बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की सातों जनपद पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने।
नर्मदापुरम (Narmadapuram) पंचायत में अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे एवं उपाध्यक्ष मंजुलता नीलेन्द्र पटैल एवं माखननगर (Makhannagar) जनपद पंचायत में अध्यक्ष सावित्री बाई परनामे एवं उपाध्यक्ष लालचंद यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। केसला (Kesla), सोहागपुर (Sohagpur), सिवनीमालवा (Seonimalwa), बनखेड़ी (Bankhedi), पिपरिया (Pipariya) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के सदस्य निर्वाचित हुए।
पार्टी के जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की जीत ही जनता की जीत है। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करती है। हमारे सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा की विकासशील नीतियों को आगे बढ़ाते हुए अपने क्षेत्र में विकास के कार्य को गति प्रदान करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि नर्मदापुरम जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष विजयश्री प्राप्त कर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) सहित सभी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिले की सातों जनपद पंचायतों में खिला कमल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






