---Advertisement---

एलटी सुब्बू ट्रॉफी अंडर-22 : पहले मुकाबले में नर्मदापुरम ने हरदा को बड़े अंतर से हराया

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। एलटी सुब्बू ट्रॉफी अंडर-22 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम ने हरदा को पहली पारी की बढ़त के आधार पर आसानी से हरा दिया। यह मुकाबला नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर खेला गया।

नर्मदापुरम क्रिकेट संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने मैच की जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदा पर 300 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

हरदा की टीम अपनी पहली पारी में केवल 137 रनों पर ही ढेर हो गई। नर्मदापुरम के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें तेज गेंदबाज लव दुबे ने सबसे अधिक 5 विकेट लेकर हरदा के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। उनका साथ देते हुए देव तोमर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि जयजीत और सौरभ को एक-एक सफलता मिली। एक विकेट रन आउट के रूप में मिला। नर्मदापुरम ने हरदा को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया। फॉलोऑन में भी हरदा की बल्लेबाजी लडख़ड़ाती दिखी और चायकाल तक टीम ने 5 विकेट खोकर 77 रन बनाए। इस पारी में भी नर्मदापुरम के गेंदबाज देव तोमर ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रियव्रत, प्रवीण और शाश्वत को एक-एक विकेट मिला।

नतीजा और मैन ऑफ द मैच

मैच में परिणाम नहीं निकलने की स्थिति को देखते हुए अंपायरों ने नर्मदापुरम को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित कर दिया। नर्मदापुरम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज माधव शर्मा को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका में नितेश राजपूत एवं फजल खान मौजूद रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी दिनेश वर्मा ने संभाली।

इस अवसर पर एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफडे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, शफीक खान सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.